Friday, April 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : निर्वाचन कंट्रोल रूम पहुंचे जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार

लखनऊ : निर्वाचन कंट्रोल रूम पहुंचे जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चालू है। जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार निर्वाचन कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उन्होंने निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार सुबह सात बजे राज्य के 37 जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारम्भ हुआ है। राजधानी लखनऊ में बने कंट्रोल रूम में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सेक्टर-जोनल मेजिस्ट्रेटों से जानकारी ली। निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0522-2611117, 2611118, 2611119 जारी किया गया है। इन नंबरों पर लोग शिकायत कर सकते हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular