Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : निर्दोष खुशी दुबे के जेल में रहने के पीछे सरकार...

लखनऊ : निर्दोष खुशी दुबे के जेल में रहने के पीछे सरकार जिम्मेदार- ब्राह्मण महासभा

लखनऊ (हि.स.)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा और महामंत्री राजेश शर्मा ने अमर शहीद मंगल पांडे के जन्मदिन पर हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कानपुर के बिकरु कांड में निर्दोष खुशी दुबे सहित अन्य महिलाओं को फर्जी तरीके से अभियुक्त बनाकर जेल में डाले जाने की वे तीखी आलोचना करते हैं। निर्दोष खुशी दुबे के एक वर्ष से जेल में रहने के पीछे सरकार जिम्मेदार है।

त्रिभुवन शर्मा और राजेश शर्मा ने कहा कि खुशी दुबे के विषय में तत्कालीन एसएसपी ने गिरफ्तारी के लगभग एक सप्ताह बाद ही कहा था कि वह निर्दोष है। जल्दबाजी में कार्यवाही हो गई है। उसे अदालत खुलने पर 169 की तहत कार्यवाही कर मुक्त करा दिया जाएगा। किंतु एक वर्ष व्यतीत हो जाने पर भी उसे अभी तक रिहा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सरकार के दबाव में उस पर फर्जी तरीके से कई धाराएं बढ़ा दी, जो अत्यंत ही निंदनीय है। किसी भी कानून में किसी अपराधी या अभियुक्त के घर वालों को अभियुक्त बनाने का नियम नहीं है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कानपुर के बिकरु कांड में खुशी दुबे सहित गिरफ्तार महिलाओं के मुकदमों को शीघ्र वापस लिया जाये। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचारों को भी बंद किया जाये। यदि सरकार 15 दिन के अंदर खुशी दुबे सहित अन्य महिलाओं को रिहा नहीं करती है तो ब्राह्मण संगठन धरना प्रदर्शन सहित अन्य कार्यवाही करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular