लखनऊ । आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में सोमवार को कानपुर से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वहीं एक युवक को संभल से हिरासत में लिया गया है। चार अलग-अलग जिलों में एटीएस और लोकल पुलिस ने छापेमारी की है। इस बीच मडियाव के नौबस्ता इलाके से गिरफ्तार अलकायदा संदिग्ध नसीरुद्दीन डेढ़ साल पहले तक ई-रिक्शा चलाता था। उसकी पत्नी सईदा ने बताया कि कल करीब 11:00 बजे एटीएस कमांडो की टीम उनके घर पहुंचकर रेड करने लगी, घर में एक प्रेशर कुकर था, जिसमें वहां खाना बनाती थी,उस कुकर को अपने साथ ले गए। सईदा की माने,तब उससे मडियाव थाने में करीब 45 मिनट पूछताछ की गई, जिसके बाद परिवार को वापस घर भेजकर नसीरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि नसीरुद्दीन पहले लखनऊ के खदरा इलाके में रहता था। इसके बाद उसने नौबस्ता में मकान खरीदा, जो अभी पूरा नहीं बना है।
नसीरुद्दीन के घर पर उसकी पत्नी सईदा, मां शाहजहां बानो, बेटियां जैना, जोया, जेबा और एक 4 साल का बेटा मुस्तकीम है। छोटी बेटी जेबा को शुगर की बीमारी है, और दिन में 3 बार इंसूलिन लगती है। मां शाहजहां बानो ने बताया कि कभी नहीं सोचा था कि ये दिन देखने को मिलेगा और मेरे बेटे को आतंकी बताया जाएगा। मां शाहजहां बानो ने कहा कि वह (नसीरुद्दीन) कभी इन सब चीजों में लिप्त नहीं था,बेटे को फंसाया गया है।वहीं, बेटी जैना ने बताया कि मोहल्ले में किसी से भी पूछने,तब कोई बुरा नही बोलेगा, मेरे पापा को उठा के ले गए और कुछ बताया भी नहीं, हमारी किताबे बिखेर दी और पापा को घसीट के ले गए, अब उनके जाने के बाद घर कैसे चलेगा?
लखनऊ : नसीरुद्दीन की बेटी ने कहा, पिता को घर से घसीटकर ले गए, कुछ भी नहीं बताया
RELATED ARTICLES
