Thursday, March 19, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : नगर निगम की बिल्डिंग गिरी, युवक की मौत

लखनऊ : नगर निगम की बिल्डिंग गिरी, युवक की मौत

लखनऊ (हि.स.)।  लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर बैंक कॉलोनी के पीछे बनी नगर निगम की बिल्डिंग के गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

घटना सुबह के वक्त हुई और अचानक से गिरी बिल्डिंग के नीचे वहां निवास करने वाले गौरव त्रिवेदी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे।
जिलाधिकारी को आसपास के लोगों ने बताया कि नगर निगम के आवासीय बिल्डिंग का एक हिस्सा पहले बना था और काफी पुराना हो चुका था। जिसकी ऊपर की छत अचानक से गिरी और उसमें गौरव की दबकर मौत हो गयी।
कुछ मिनटों के भीतर ही विधिक न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद स्थानीय लोगों से बातचीत की एवं दु:ख व्यक्त किया। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और मलबे के नीचे दबे हुए गौरव के शव को बाहर निकाल लिया।
मौके पर ही वजीरगंज थाना की पुलिस ने पहुंचकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular