Thursday, February 19, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : दो सहायक पुलिस आयुक्त, तीन प्रभारी निरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले...

लखनऊ : दो सहायक पुलिस आयुक्त, तीन प्रभारी निरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले गये

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश के बाद 02 सहायक पुलिस आयुक्त और तीन प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गये। 

सहायक पुलिस आयुक्त विभूति खंड प्रवीण मलिक को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध और अनूप कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध से सहायक पुलिस आयुक्त विभूति खंड बनाया गया है।
इसी प्रकार अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक विकासनगर से प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर, आनंद कुमार तिवारी को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना आशियाना से प्रभारी निरीक्षक विकासनगर और प्रशांत कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर से पुलिस लाइन अध्यापन कार्य के लिए कार्यक्षेत्र बदला गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular