Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : दो युवकों के पास से मिली छह लाख रुपये की...

लखनऊ : दो युवकों के पास से मिली छह लाख रुपये की नकदी

लखनऊ (हि.स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर उप्र में आचार संहिता लगी हुई है। इसके अनुपालन में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को हुसैनगंज पुलिस ने दो युवकों के पास से छह लाख रुपये की नकदी पकड़ी है।

थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि एसएसटी टीम के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर लोको चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार सवार तुलसियानी निवासी वरुण श्रीवास्तव और मधुबन निवासी मो. अजमल से पूछताछ की। इस दौरान तलाशी में वाहन से छह लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। युवकों ने बरामद इन रुपयों का कोई हिसाब व दस्तावेज नहीं दिए। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रुपयों को सीज कर दिया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular