Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : दूसरों के मकान, दुकान के सामने वाहन खड़ा न करें...

लखनऊ : दूसरों के मकान, दुकान के सामने वाहन खड़ा न करें : श्रवण सिंह

लखनऊ(हि.स.)। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि दूसरों के मकान, दुकान के सामने वाहन खड़ा ना करें। लोगों को अपनी आदतों को सुधारना चाहिये, जिससे कोई समस्या न खड़ी हो।

श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि लखनऊ में लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि लोग अपने वाहनों को दूसरे लोगों के दरवाजे या दुकान के सामने खड़ा करके चले जा रहे हैं। तीन चार दिनों में ऐसे मामले ज्यादा सामने आये हैं। लोगों को दूसरे की सुविधा का ध्यान रखना चाहिये। कोई अस्पताल जा रहा है तो जाये, लेकिन ऐसी जगह वाहन खड़ा ने करे, जिससे कोई दूसरा व्यक्ति परेशान हो।

उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपने घर से अपने वाहन निकालना चाहते हैं तो मकान के सामने दूसरे का वाहन खड़ा होने के कारण अपने वाहन नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में 112 और मुझ तक इसकी शिकायत आती है। पुलिस अनावश्यक परेशान करे, इससे अच्छा है कि स्वयं भी बचें और दूसरों को भी बचायें।

अपील करते हुए कहा कि किसी हालत में दूसरे के मकान, दुकान के सामने वाहन खड़ा न करें। अगर कोई दूसरे के कालोनी में जाकर वाहन लगाता है तो ये गलत है। ऐसा बिल्कुल ना करें। कोई नहीं मानता है तो इसकी शिकायत यातायात नियंत्रण विभाग में 9454405155, 6389304141, 6389304242 नम्बरों पर करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular