Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : दुबई से लाया गया सोना कस्टम ने अमौसी एयरपोर्ट पर...

लखनऊ : दुबई से लाया गया सोना कस्टम ने अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा, दो यात्री गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बुधवार की देर शाम को दो यात्रियों के पास से 1312 ग्राम सोना बरामद किया है। इसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 64 लाख 68 हजार 160 रुपये है। 

कस्टम विभाग के उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से विमान संख्या एआई (936) लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचा। विमान से उतरे दो यात्रियों पर संदिग्धगता जताते हुए कस्टम ने रोक कर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से 1312 ग्राम सोना बरामद किया है। 
उपायुक्त ने बताया कि यात्रियों ने सोने को पेस्ट के रूप में ढाल बनाकर लेकर आये थे। इन लोगों से जब सोने के बारे में पूछताछ की तो सही जवाब नहीं दे सकें। कस्टम ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular