Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : दारुल उलूम नदवतुल उलमा पहुंचे अभाविप के प्रतिनिधि, छात्रों से...

लखनऊ : दारुल उलूम नदवतुल उलमा पहुंचे अभाविप के प्रतिनिधि, छात्रों से की वार्ता

लखनऊ(हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को दारुल उलूम नदवतुल उलमा (नदवा काॅलेज) पहुंचा। अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री जीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने छात्रों से वार्ता की।

दारुल उलूम नदवतुल उलमा परिसर में शैक्षणिक गतिविधि की जानकारी के लिये राष्ट्रीय मंत्री जीत सिंह ने पुस्तकालय देखा। पुस्तकालय में पुस्तकों के रखरखाव को लेकर वहां मौजूद लोगों से चर्चा की। परिसर में ही बने शिक्षण कक्ष और इबादतगाह देखने के बाद राष्ट्रीय मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की।

नदवा काॅलेज में कार्यक्रमों को लिये सभागार के साज सज्जा पर चर्चा करते हुए जीत सिंह ने काॅलेज के प्रांगण में एक पौधा लगाया। इस दौरान अभाविप के प्रांत संगठनमंत्री और काॅलेज के छात्रों का एक समूह मौजूद रहा।अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री ने नदवा काॅलेज की तरह ही दो और शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति की जानकारी करते हुए लखनऊ में प्रवास किया। अभाविप की लखनऊ इकाई के सदस्यों ने शैक्षणिक परिसरों के भ्रमण की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular