Tuesday, February 17, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : डीजीपी ने एटीएस मुख्यालाय का निरीक्षण कर बढ़ाया टीम का...

लखनऊ : डीजीपी ने एटीएस मुख्यालाय का निरीक्षण कर बढ़ाया टीम का हौसला

लखनऊ (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल सोमवार को अमौसी स्थित एटीएस मुख्यालाय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस महानिदेशक के जीएसओ रवि जोसेफ लोक्कू आईजी एटीएस आईजी जीके गोस्वामी भी साथ रहे।

इस दौरान डीजीपी ने एटीएस परिसर में नवनिर्मित आउटडोर जिम का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आईजी एटीएस द्वारा एक प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमे एटीएस की आतंरिक संरचना, कार्य-कौशल, तकनीकी-दक्षता एवं विशिष्ट उपकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर स्पेशल पुलिस आपरेशन टीम के जवानों द्वारा प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों का सूक्ष्म प्रदर्शन किया गया। पुलिस महानिदेशक, द्वारा जवानों का हौसला बढ़ाते हुये सभी अधिकारियों व कार्मिकों के साथ सम्मलेन कर उनकी समस्याएं सुनकर उनसे संवाद भी किया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा एटीएस परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

प्रभारी एटीएस ने निकट भविष्य की योजनाओं के विषय में अवगत कराया। पुलिस महानिदेशक द्वारा भविष्य की चुनौतियों के दृष्टिगत आधुनिकीकरण एवं तकनीकी उपकरण सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular