Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : डाक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री योगी ने दी चिकित्सकां को बधाई

लखनऊ : डाक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री योगी ने दी चिकित्सकां को बधाई


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेशनल डाॅक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी एवं राजनेता डाॅ. बीसी राॅय की जयन्ती पूरे देश में नेशनल डाॅक्टर्स डे के रूप में मनायी जाती है। यह दिवस चिकित्सकों द्वारा की जा रही समाज सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के दायित्व से सभी अवगत हैं। कोरोना काल खण्ड में डाॅक्टरों के योगदान के लिए हम सभी उनके आभारी हैं। हमारे चिकित्सकों ने फ्रण्टलाइन कोरोना वाॅरियर्स के रूप में मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने प्राणों की परवाह न करते हुए चिकित्सकों ने एक-एक मरीज की जीवन रक्षा के लिए निरन्तर कार्य किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular