Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : ठाकुरगंज गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

लखनऊ : ठाकुरगंज गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही आरोपित को धर दबोचा। 
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि ठाकुरगंज के बालागंज स्थित लाल मस्जिद के पास अवनीश नाम के युवक को गोली मारी गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच अन्य अधिकारीगण भी घटनास्थल पर पहुंच गये।
उन्होंने मामले की गहनता से जांच कर हमलावरों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सघन चेकिंग की गई और बरी रोड शमशान घाट के पास से आरोपित शिवम बाजपेई उर्फ रेशू को गिरफ्तार कर लिया। पूंछतांछ में उसने बताया कि वह अपने दोस्त आकाश के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। जहां उसकी कहासुनी अवनीश से हो गई। इसके बाद वह पार्टी से वापस घर जाने लगा, तभी वहां पर अवनीश आ गया और विवाद होने लगा। इस दौरान हुई फायरिंग में अवनीश घायल हो गया। 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवम बाजपेई पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular