Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

लखनऊ : ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। अमीनाबाद थाना क्षेत्र के जुगल किशोर ज्वेलर्स की ज्वेलरी की दुकान से हुई करोड़ों की चोरी में यूपी एसटीएफ व लखनऊ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने बीते 82 घंटों में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी और इसी निरीक्षण के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में चोरों की जानकारी हाथ लग गई। 
जुगल किशोर ज्वेलर्स के यहां से चोरी किए हुए करोड़ों के जेवरात और 40 लाख रुपये नगदी सहित चोरी हुई पिस्टल को बरामद करते हुए पुलिस ने शबरुद्दीन अंसारी उर्फ शेरा और शोएब नामक दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों चोरों से पूछताछ में चोरी करने के लिए रेकी करना और पूरे इंतजाम के साथ घटना को अंजाम देने का खुलासा हुआ है। 
बता दें कि अमीनाबाद क्षेत्र में प्रसिद्ध जुगल किशोर ज्वेलर्स के दुकान पर बीते चार दिन पूर्व बड़ी चोरी की घटना हुई थी। जिसके बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर सहित यूपी एसटीएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular