Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ जेल में कैदी ने किया महिला जेलर पर हमला, पुलिस ने...

लखनऊ जेल में कैदी ने किया महिला जेलर पर हमला, पुलिस ने दर्ज तिया केस


-घटना के बाद आदर्श जेल में कैदियों को मिलने वाली छूट की भी हो रही है समीक्षा
लखनऊ। लखनऊ के गोंसाईगंज इलाके में बनी आदर्श जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने महिला डिप्टी जलर के साथ मारपीट कर दी। कैदी कमलेश राशन गोदाम में काम करता है। सुबह करीब पांच बजे डिप्टी जेलर रेखा पटेल राशन गोदाम के निरीक्षण पर थीं। कमलेश से कुछ जानकारी मांगी गई, जिसपर कमलेश ने महिला डिप्टी जेलर से मारपीट कर दी। शोरगुल के बाद अन्य कैदी और जेल स्टॉफ मौके पर पहुंच गए। सबने कमलेश को काबू में किया।
इस मामले की सूचना पर गोंसाईगंज इंस्पेक्टर रामफल प्रजापति आदर्श जेल पहुंचे और कमलेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। प्रजापति ने बताया कि संतकबीरनगर के धन कटवा के रहने वाला कमलेश हत्या के मामले में 13 साल से जेल में बंद है। जुलाई 2017 से लखनऊ की आदर्श जेल में कमलेश का ट्रांसफर हुआ है। महिला डिप्टी जेलर से मारपीट के बाद जेल में मची अफरातफरी को खत्म कर जेलर वीरेंद्र वर्मा ने सभी कैदियों को सख्त हिदायत देकर बैरेक में भेजा। आदर्श जेल में सभी सजायाफ्ता कैदी रहते हैं, जिनसे कुछ काम कराए जाते हैं। उसके एवज में पैसा भी दिया जाता है। इस घटना के बाद आदर्श जेल में कैदियों को मिलने वाली छूट की भी समीक्षा हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular