Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ जेल के 175 कैदी बीमार

लखनऊ जेल के 175 कैदी बीमार

कल्बे आबिद ‘मोजिस’

लखनऊ। जिला जेल में बन्दियों के बीमार होने का सिलसिला अभी भी जारी है। मंगलवार रात से लेकर बुधवार की सुबह तक 30 से अधिक बंदी बीमार हुए। इनके शरीर में ऐंठन और बेहोशी जैसी स्थिति होने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौजूदा समय मे जेल अस्पताल में 60 बीमार बन्दी भर्ती हैं। अब बीमार बंदियों की संख्या करीब पौने दो सौ के आसपास पहुंच गई है। 100 के आसपास बंदियों की सेहत में सुधार होने पर इन्हें अस्पताल से बैरकों में शिफ्ट कर दिया गया है।
जिला जेल में गलत दवा खाने के चलते 100 से अधिक बन्दियों के बीमार होने के प्रकरण को डीजी जेल आनंद कुमार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने परिक्षेत्र डीआईजी संजीव त्रिपाठी को जांच सौंपी है। शाम तक रिपोर्ट मांगी है। डीआईजी जिला जेल पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि लखनऊ जिला जेल में मंगलवार को एक साथ कैदियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कम्प मच गया। कैदियों की गर्दन, हाथ पैरों में अकड़न आ गई और काम नही कर रहे थे। कैदी बैरक में गिरने लगे। आनन फानन जेलकर्मियों ने इसकी सूचना जेल अधिकारियों को दी। कैदियों को तुरंत जेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इलाज के बाद तबीयत में कुछ सुधार है। शुरुआती पड़ताल में कैदियों की गलत दवा के रिएक्शन की वजह से तबीयत बिगड़ी है। जेल प्रशासन ने दोषी फार्मासिस्ट आशीष वर्मा को इस लापरवाही के लिए नोटिस देकर स्थिति स्पष्ट मांगा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular