Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख के चुनाव फिलहाल टले

लखनऊ : जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख के चुनाव फिलहाल टले


लखनऊ । उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के गांवों में भी पांव परासने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनाव फिलहाल टालने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि अब इनको 15 जून के बाद कराने का कार्यक्रम जारी हो सकता है।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के कारण फिलहाल टाल दिया है। अब इनको 15 जून के बाद कराने का कार्यक्रम जारी हो सकता है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनाव 15 से 20 मई के बीच होना तय माना जा रहा था। फिलहाल सरकार ने 17 मई कोरोना कर्फ्यू लगा रखा है, जिसके कारण भी यह संभव नहीं था। इस दौरान तमाम तरह की बंदिश होती है। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के साथ ही क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव कराया गया था। अब 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 826 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव होना है। नवनिर्वाचित 3050 सदस्य 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। इनके साथ 75,845 क्षेत्र पंचायत सदस्य 826 ब्लॉक प्रमुखों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रमुख दलों ने समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। जिला व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव में प्रमुख दलों के निर्वाचित सदस्यों से अलावा निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रदेश में इस बार 3050 विजेता में निर्दलीयों की संख्या ही सर्वाधिक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular