Tuesday, March 17, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : जिलाधिकारी ने चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में किए बदलाव

लखनऊ : जिलाधिकारी ने चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में किए बदलाव

लखनऊ (हि.स.)। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए मोहनलालगंज समेत चार क्षेत्रों के तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जिला प्रशासन ने चार तहसीलदारों को इधर से उधर किया है। इसमें मोहनलालगंज के तहसीलदार संदीप तिवारी को तहसीलदार (न्यायिक) सदर की जिम्मेदारी दी है। इनके अलावा राजेश विश्वकर्मा को तहसीलदार (न्यायिक) सदर से हटाकर मोहनलालगंज भेजा गया है।

बृजेन्द्र उपाध्याय को तहसीलदार न्यायिक सरोजनीनगर के साथ-साथ न्यायिक तहसीलदार मोहलनलालगंज का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। मनीष त्रिपाठी बीकेटी न्यायिक तहसीलदार के कार्यभार देखने के साथ न्यायिक तहसीलदार मलिहाबाद की भी जिम्मेदारी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular