Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : छह माह के लिए जिला बदर हुए छह अपराधी

लखनऊ : छह माह के लिए जिला बदर हुए छह अपराधी

लखनऊ (हि.स.)। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को छह अपराधियों को जिले से छह माह के लिए बाहर किया है।

जिन अपराधियों को जिला बदर किया गया उनमें कैसरबाग का मछली मोहाल निवासी मो. आमिर है। इसके अलावा चिनहट के हरदाशी खेड़ा निवासी रवि रावत, गोमतीनगर विस्तार निवासी बाबू यादव उर्फ संतोष कुमार, गाजीपुर गांव निवासी संजीव रावत उर्फ संजू, मड़ियाव के फैजुल्लागंज नयापुरवा निवासी नवनीत कुमार उर्फ शकीरा और गोसाईगंज के ग्राम सरई गुदौली निवासी अतुल वर्मा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular