Sunday, March 29, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ: चौक थाना में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या

 लखनऊ: चौक थाना में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या

लखनऊ(हि.स.)। चौक थाना में तैनात महिला सिपाही ने सोमवार को मड़ियाव के फैजुल्लागंज इलाके में आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मड़ियाव के फैजुल्लागंज इलाके में रहने वाली साक्षी ने सोमवार को आत्महत्या कर ली है। ये खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है कि सिपाही ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की है। परिवार के लोगों को खबर कर दे दी गई है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular