Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : चुनावी रैलियों में उड़ रहीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, ध्‍यान...

लखनऊ : चुनावी रैलियों में उड़ रहीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, ध्‍यान दें सरकार: मायावती


लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चुनावी रैलियों और रोड शो में कोरोना वायरस संबंधी नियमों के उल्लंघन पर दुख और चिंता व्‍यक्‍त की है। बसपा प्रमुख ने एक ट्वीट कर अपील की है कि ‘देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को केन्द्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ लोगों को भी इसे अति-गंभीरता से लेने की जरूरत है, लेकिन खासकर चुनावी रैली व रोड शो आदि में कोरोना नियमों के घोर उल्लंघन के प्रति निष्क्रियता अति-दुःखद व चिंताजनक है।’ यही नहीं, यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने केंद्र और राज्‍य सरकारों को सावधान करते हुए कहा कि इस पर उचित ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि इस समय देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना रिकॉर्ड नए मामले आने का क्रम जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1,15,736 नए मामले आए। वहीं 630 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस दौरान 59,856 लोग ठीक हुए। नए मामले आने के बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या में 55, 250 की बढ़ोतरी हुई। यही नहीं, नए मामले आने के बाद देश में कोरोना के कुल मामले 1,28,01,785 हो गए हैं।
विभाग कहना है कि बुधवार को कुल रिकवरी 1,17,92,135 हो गई है। फिलहाल देश में 8,43,473 एक्टिव केस हैं और 1,66,177 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही अभी तक देश में कुल 8,70,77,474 लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद इसके साथ ही मंगलवार तक 25,14,39,598 सैंपल्स की टेस्टिंग हुई। इनमें से 12,08,329 सैंपल्स की टेस्टिंग सोमवार को हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular