Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ: चिनहट टेल्को कंपनी के परिसर में दिखा तेंदुआ

लखनऊ: चिनहट टेल्को कंपनी के परिसर में दिखा तेंदुआ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में तेंदुए की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। कैमरे में आई तेंदुए की फुटेज के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।वन विभाग की टीमें अब उस तेंदुए की तलाश में जुट गई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चिनहट क्षेत्र स्थित टेल्को कंपनी के परिसर में तेंदुआ घूमता दिखा है। यह सीसीटीवी फुटेज तीन दिन पहले का होना बताया गया है। इलाके में तेंदुए के होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। परिवार के लोग एक झुंड में निकल रहे हैं और बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। इलाके के लोगों ने इसके बारे में वन विभाग को अवगत कराया है। वन विभाग की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों को सतर्कता बरतने की बात कहते हुए तेंदुए की तलाश में काम्बिंग शुरू कर दी है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular