Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : गोली लगा युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

लखनऊ : गोली लगा युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

लखनऊ (हि.स.)। पारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की लाश मिली है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रथमदृष्टया मृत युवक के पेट में गोली लगने के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

डीसीपी दक्षिण ने बताया कि पारा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया। दोनों टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्यों को इकट्ठा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान पुलिस ने काकोरी निवासी संदीप पाल के रुप में हुई है। जांच में पाया कि मृत युवक की पेट में गोली लगने के निशाने पाये गए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular