Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ गैंगवार : शूटर के पिता के नाम से चलता था देशी...

लखनऊ गैंगवार : शूटर के पिता के नाम से चलता था देशी शराब का ठेका

मऊ (हि.स.)। राजधानी में हुई गैंगवार में मऊ के पूर्व जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह के हत्या में एक लाख का इनामी आरोपित गिरधारी शर्मा उर्फ डॉक्टर के पिता डग्गर विश्वकर्मा के नाम से देशी शराब ठेका चलता था। रविवार को जिला व पुलिस प्रशासन ने आबकारी टीम के साथ छापेमारी के बाद दुकान सील कर दिया गया है। 

अपराध की दुनिया में डॉक्टर के नाम से मशहूर गिरधारी शर्मा विगत 6 जनवरी को लखनऊ में हुई गैंगवार में आरोपित है। गिरधारी वर्तमान के समय में जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह का शूटर है। अपने अपराध को संचालन करने के लिए अपने पिता के नाम से देशी शराब का ठेका चलवाता था। 

रविवार को जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी कि अपर जिला अधिकारी ,अपर पुलिस अधीक्षक, अधीनस्थ स्थानीय अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग की टीम धमक पड़ी और दुकान को सील कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह घुले ने बताया कि अजीत हत्याकांड में मोस्ट वांटेड गिरधारी शर्मा के पिता के नाम से देशी शराब का ठेका चलता था जिसे आज सील कर दिया गया है। निरस्तीकरण के लिए आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों का मनोबल तो पस्त होगा ही साथ ही आर्थिक साम्राज्य पर भी चोट पहुंचेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular