Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : गुडम्बा में महिला की गला रेतकर हत्या

लखनऊ : गुडम्बा में महिला की गला रेतकर हत्या

लखनऊ (हि.स.)। गुडम्बा थाना क्षेत्र के रजौली गांव में रविवार की सुबह एक 50 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है।

एडीसीपी उत्तरी अभिजित आर शंकर ने बताया कि रविवार की सुबह करीब सात बजे के दरमियान गुडम्बा थाना पुलिस को सूचना मिली की रजौरी गांव में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका की पहचान सायदा बानो के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि परिवार ने यह आरोप लगाया है कि देर रात को सलीमुद्दीन ने महिला की हत्या की है। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी पर वारदात को अंजाम दिया गया है। सलीमुद्दीन मानसिक रुप से विक्षप्ति भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने वादी पक्ष से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई है। फरार आरोपित की तलाश में टीमें लगाई गई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular