Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : गांव की बात से उत्तर प्रदेश में संजय सिंह ने...

लखनऊ : गांव की बात से उत्तर प्रदेश में संजय सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन

लखनऊ (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को गांव की बात कार्यक्रम के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश में आप के जीते हुए पंचायत सदस्यों और प्रधानों को जुटाकर संजय सिंह ने प्रदेश सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा।

कैसरबाग क्षेत्र के गांधी प्रेक्षागृह में आप सांसद संजय सिंह ने पंचायत सदस्यों, प्रधानों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि आप ने कई जगहों पर बड़ी जीत हासिल की है और इसी में कई चेहरे विधानसभा चुनाव में उतरते हुए भी दिखेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार को आईना दिखाया था और योग्य कर्मठ आप के उम्मीदवारों ने जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल की थी। पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश सरकार ने दोहरी नीति दिखाते हुए अपने अध्यक्ष बनाये। आप ने प्रदेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया और प्रदेश के हर जगह प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं को बाहर घूमते हुए पुलिसकर्मियों ने अंदर किया तो उससे तनाव की स्थिति भी बनी। वजीरगंज थाने की पुलिस ने कार्यक्रम संयोजक विनय पटेल को स्पष्ट रुप से कोविड नियमों की अनदेखी कर कार्यक्रम करने पर कार्यवाही की भी चेतावनी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular