Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : गंभीर संक्रमितों को मुफ्त में रेमडेसिविर उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

लखनऊ : गंभीर संक्रमितों को मुफ्त में रेमडेसिविर उपलब्ध कराएगी योगी सरकार


लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे स्ट्रेन से मचे हाहाकार के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को सरकार मुफ्त में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराएगी, जिससे वह शीघ्र ही स्वस्थ हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी सरकारी अस्पतालों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था कर रही है। यहां पर इलाज करा रहे लोगों को इंजेक्शन मुफ्त मे दिया जाएगा। हालांकि, प्रदेश के निजी अस्पतालों को कंपनियों और बाजार से ही रेमडेसिविर खरीदना होगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसी निजी अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है और वहां पर उपचार करा रहे संक्रमित की जीवन रक्षा के लिए बहुत जरूरी है, तो वहां के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को उस अस्पताल को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया है कि डिमांड के अनुसार, विभिन्न जिलों को पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर उपलब्ध कराए जाएं। यदि आवश्यक हो, तो निजी अस्पतालों को भी निर्धारित दरों पर रेमडेसिविर प्रदान कराएं। प्रदेश का चिकित्सा विभाग अभी रोज जिलों में पांच से छह हजार वॉयल रेमडेसिविर इंजेक्शन रोज उपलब्ध करा रहा है। इसका वितरण महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण, और उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम लिमिटेड के माध्यम से हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध को इसका लाभ मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular