Saturday, March 28, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ: खुर्रमनगर मार्ग पर चला रोडरोलर, चमकने लगी सड़कें

लखनऊ: खुर्रमनगर मार्ग पर चला रोडरोलर, चमकने लगी सड़कें

लखनऊ(हि.स.)। खुर्रमनगर मार्ग पर शनिवार की तड़के सुबह नगर निगम की महापौर सुषमा ने रोडरोलर चलवाया। रहीमनगर से खुर्रमनगर तक सड़क की मरम्मत की गयी तो कुछ घंटों के बाद ही सड़क चमकने लगी। सुबह के वक्त सड़क पर निकले लोगों ने साफ सुथरी सड़क पर चलकर सुखद अनुभव किया।

महापौर सुषमा खर्कवाल के सड़क पर उतरने की बात सच हो गयी। चुनाव के वक्त महापौर ने जिस प्रकार सड़क पर उतरकर कार्य करने की बात कहीं, उसे खुर्रमनगर की सड़क पर सच कर दिखाया। महापौर से बीते 19 मई को खुर्रमनगर के लोगों ने खराब सड़क की बात कही थी और इसके लिए महापौर ने कुछ समय मांगा था। सड़क के निर्माण कार्य को कराने के बाद आदर्श व्यापार मंडल ने महापौर का धन्यवाद किया है।

– लालबाग मार्ग के मरम्मत की बढ़ी आशाएं

दो वर्षो से मरम्मत के लिए नगर निगम की गुहार लगा रही जोन-एक की लालबाग मार्ग की सड़क के मरम्मत पर आशाएं बढ़ी हैं। कैसरबाग से लालबाग नूरमंजिल अस्पताल होते हुए ये सड़क लालबाग पार्क तिराहे तक जाती है। इसमें कई गढ्ढे हैं। जिसको भरा नहीं जा सका है। कुछ स्थानों पर ठेकेदार स्वयं से गड्ढा भरवाते मिले, लेकिन उसके बाद फिर से वहां परतें उखड़ गयी।

– राजाजीपुरम् काॅलोनी का सबसे बुरा हाल

राजाजीपुरम काॅलोनी में छोटे बड़े 12 तिराहे-चौराहे और 22 सड़कें हैं, जहां से रोजाना हजारों लोग अपने वाहनों से गुजरते हैं। शहर की बड़ी आवासीय कालोनी में गोमती नगर के बाद दूसरे स्थान राजाजीपुरम का ही नाम आता है। यहां बीते एक वर्ष से ज्यादातर सड़कें मरम्मत की मांग रही हैं, स्थानीय लोगों की मांग पर महापौर ने उन्हें अच्छी सड़क का वायदा भी किया है। जिसका लोगों को इंतजार है।

शरद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular