Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : खुद को दारोगा बताने वाला होमगार्ड ट्रेनर गिरफ्तार

लखनऊ : खुद को दारोगा बताने वाला होमगार्ड ट्रेनर गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। बाजारखाला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके बाद से फर्जी आईडी और अन्य चीजें बरामद की गई है। 

प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि एक युवक खुद को दारोगा बताकर इलाके में अपनी धौंस जमा रहा है। 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया को लगाया था। टीम ने शुक्रवार को ऐशबाग पुल के पास से युवक को धर दबोचा। पूछताछ पर पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम वाराणसी निवासी रितेश बताया है। वह फर्जी आईडी बनाकर लोगों पर अपना रौंब गांठता है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular