Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : कोरोना पॉजिटिव आजम खान की हालत स्थिर, आईसीयू में चल...

लखनऊ : कोरोना पॉजिटिव आजम खान की हालत स्थिर, आईसीयू में चल रहा इलाज


-विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा- अगले 72 घंटे इलाज़ के लिहाज से काफी अहम
लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि आजम खान की हालत स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही उनके बेटे की स्थिति भी संतोषजनक है। दरअसल, मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर आजम खान को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें 10 किलो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान का कोविड वार्ड के आईसीयू में इलाज चल रहा है।
निमोनिया के चलते ऑक्सीजन लेवल कम हुआ है। अगले 72 घंटे इलाज़ के लिहाज से काफी अहम हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह से बचें। राकेश कपूर ने बताया कि अब्दुल्ला आजम की भी स्थिति संतोषजनक है और वे भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेदांता अस्पताल के निदेशक ने कहा कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रविवार रात 9 बजे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आजम खान और और उनके बेटे दोनों ही कोरोना संक्रमित हैं। वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular