Thursday, January 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : कोरोना काल में 'मां अन्नपूर्णा रसोई' ने भोजन वितरण कार्य...

लखनऊ : कोरोना काल में ‘मां अन्नपूर्णा रसोई’ ने भोजन वितरण कार्य को पूर्ण किया एक माह

लखनऊ(हि.स.)। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ इस भाव से निरन्तर सेवा करने वाली ‘सेवा भारती’ कोरोना काल में भी जरूरतमंदों को भोजन करा रही है। इस संगठन के पदाधिकारियों ने महामारी काल में लोगों को भोजन कराने के लिए ‘मां अन्नपूर्णा रसोई’ शुरू किया, जिसका आज एक माह पूर्ण होने वाला है। इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं में सेवा कार्य करते हुए खासा उत्साह है और लॉकडाउन समाप्त होने तक वे इसे जारी रखेंगे।

अभी भी मां अन्नपूर्णा रसोई से भोजन पैकेट वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। जरूरतमंद लोगों जैसे हॉस्पिटल में केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल, लोकबंधु अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों, होम कोरन्टीन कोरोना पॉजिटिव परिवार को पका हुआ सुपौस्टिक भोजन पहुंचाया जा रहा है। 
मां अन्नपूर्णा रसोई से जुड़े भोजन प्रबंधन अभियान के प्रमुख संदीप अधिकारी ने बताया कि सेवा भारती ने चारबाग में अवध रसोई शुरू की है। जहां पर प्रतिदिन करीब 4500-5000 लंच पैकेट वितरित करा रहे हैं। मां अन्नपूर्णा रसोई का कार्य तो निरंतर चल ही रहा है। उनके मोबाइल नम्बर 8188882387 पर बहुत सारे जरूरतमंद लोगों ने भोजन पैकेट के लिए संपर्क किया। 
सेवा भारती की ओर से लावारिश कोविड मरीज की बॉडी को श्मशान तक पहुंचाने के लिए 8-10 कार्यकर्ताओं की टोली लगी है जो 5-5 की टोली में काम कर रही है।
सेवा भारती के स्वयंसेवक आम लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराने एवं जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटल तक पहुंचाने में, ऑक्सिजन की उपलब्धता की जानकारी या उपलब्ध कराने, हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने के कार्यों को भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular