Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजनलखनऊ के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा

लखनऊ के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद हाल ही में भारत लौटी हैं। भारत आने के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपनी हर अपडेट साझा कर रही हैं। कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा आज लखनऊ पहुंची हैं। यहां उन्होंने यूनीसेफ का कैम्पेन करते हुए लखनऊ के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा भी किया। इस दौरान के कुछ वीडियोज प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी किये हैं।

प्रियंका के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। वह लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुईं हैं।

पीसी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular