लखनऊ के विष्णु लोक कॉलोनी में कार्यकर्ता दो लोकसभाओं के लिए मांग रहे वोट

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के विष्णु लोक कॉलोनी में दो लोकसभाओं के लिए कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में मत पाने के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस कॉलोनी में दो लोकसभा लखनऊ और मोहनलालगंज के मतदाता रहते हैं।

इस कॉलोनी में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया। पहले मोहनलालगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के लिए कार्यकर्ताओं ने मतदान की अपील की। कुछ समय के अंतराल में लखनऊ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता प्रचार करने पहुंचे।

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में विष्णु लोक कॉलोनी में मतदान की अपील करने पहुंचे संजय अवस्थी ने कहा कि कॉलोनी का कुछ हिस्सा कैण्ट विधानसभा में आता है,जहां से लखनऊ लोकसभा सीट पर मतदान होना है। उन्होंने बताया कि यहां के मतदाताओं से देश हित एवं विकास के लिए कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की गई। अपना मत बेकार न जाने दें और मतदान कर योग्य और मजबूत सरकार बनायें।

कॉलोनी निवासी संदीप मिश्रा के आवास पर उन्होंने कहा कि कैण्ट क्षेत्र से भाजपा को हमेशा से लीड मिली है, इस बार भी सबसे ज्यादा मतदान करा कर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को विजय लक्ष्य हासिल कराना है। इसके लिए हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन कर रहा है। कॉलोनीवासी भी अपनी जिम्मेदारी निभायें और मतदान दिवस की सुबह अपने परिवार के साथ मत देने निकलें।

मोहनलालगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार किया। प्रचार करने निकले मनोज रावत ने कहा कि विष्णु लोक कॉलोनी में जो मकान नम्बर मोहनलालगंज क्षेत्र में हैं, वहां के निवासी मतदाताओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह करता हूं। मतदान करने के बाद मतदान कराने की भी जिम्मेदारी है। कहा कि हमलोग आज को ठीक करेंगे, भाजपा सरकार आज के साथ-साथ भविष्य भी ठीक करेगी।

शरद/राजेश

error: Content is protected !!