Friday, April 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ के लेवाना में लगी आग दो की मौत , कई झुलसे

लखनऊ के लेवाना में लगी आग दो की मौत , कई झुलसे

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेवाना में आग लग गई। इस अग्निकांड में दो लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। कई लोग झुलसे हुए है। रेस्क्यू करके 18 लोगों को बाहर निकाला गया है। फायर बिग्रेड के 15 से अधिक वाहन आग को बुझाने में जुटी हुई है। झुलसे लोगों का हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल भी पहुंच गए है। उन्होंने इस घटना पर दुख प्रकट किया है।अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि हजरतगंज इलाके के एमजी रोड पर लेवाना अस्पताल है। राहत बचाव कार्य किया जा रहा हैं आग शार्ट सर्किट की वजह से लगने की बात सामने आ रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के सीएमएस डा. आर.पी.सिंह से घायलों का समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने ट्वीट भी किया है। लखनऊ के लेवाना में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु निर्देशित किया है।मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्ममंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार होटल में अभी रेस्क्यू जारी है।

दीपक/बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular