Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ के रास्ते वाराणसी और कटरा के बीच 25 से चलेगी पूजा...

लखनऊ के रास्ते वाराणसी और कटरा के बीच 25 से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ के रास्ते वाराणसी और कटरा बीच माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन (04611/12) का संचालन अप-डाउन दोनों तरफ 25 अक्टूबर से एक दिसम्बर के बीच करेगा। ट्रेन के संचालन की समय सारिणी जारी हो गई है। 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने शनिवार को बताया कि वाराणसी से कटरा के बीच लखनऊ होते हुए अप-डाउन दोनों तरफ 25 अक्टूबर से एक दिसम्बर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन (04611/12)का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कटरा से पूजा स्पेशल ट्रेन (04612) 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर के बीच हर रविवार को रात 11:30 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 6:40 बजे लखनऊ और रात 11:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से पूजा स्पेशल ट्रेन (04611) 27 अक्टूबर से एक दिसम्बर के बीच हर मंगलवार को सुबह 6:35 बजे रवाना होकर 11 बजे लखनऊ और दूसरे दिन सुबह 6:50 बजे कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर आदि स्टेशनों पर अप-डाउन दोनों तरफ होगा। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, सेकंड एसी और थर्ड एसी के कोच लगेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular