Tuesday, March 17, 2026
Homeअन्यलखनऊ के रास्ते टनकपुर-सिंगरौली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

लखनऊ के रास्ते टनकपुर-सिंगरौली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

-सिंगरौली-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर तीन अगस्त से

-शक्तिनगर-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर चार अगस्त से

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने 05074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते सोमवार सुबह से शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग को देखते हुए 05074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन टनकपुर रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह एक मिनट की देरी से 08:26 बजे से शुरू कर दिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन के लखनऊ पहुंचने का समय अपराह्न 03:55 बजे है। त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्रियों ने बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और लखनऊ सहित अन्य स्टेशनों के लिए टिकट बुक कराए हैं। यह स्पेशल ट्रेन अब एक सितम्बर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। इसी तरह से वापसी में 05073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर तीन अगस्त से दो सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को किया जाएगा।

इसके अलावा रेलवे प्रशासन 05076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन अगस्त से 31 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार, शनिवार और रविवार को करने जा रहा है। इसी तरह से 05075 शक्तिनगर-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन चार अगस्त से एक सितम्बर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कंफर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular