Wednesday, April 1, 2026
Homeअन्यलखनऊ के रास्ते चली गोरखपुर-एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन

लखनऊ के रास्ते चली गोरखपुर-एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन

-होली बाद वापसी के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते शनिवार सुबह 08:30 बजे से शुरू कर दिया । इससे होली बाद लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग पर 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते गोरखपुर स्टेशन से शनिवार सुबह 08:30 बजे से एक फेरे के लिए शुरू कर दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से अपराह्न 01:28 बजे होते हुए तीसरे दिन करीब 3,037 किलोमीटर की दूरी तय करके दोपहर 12 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 05304 एर्नाकुलम-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 21 मार्च (सोमवार) को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से सोमवार को रात 11:55 बजे चलकर तीसरे दिन रात 02:40 बजे लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन से होते हुए चौथे दिन करीब 3,040 किलोमीटर की दूरी तय करके सुबह 08:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मार्ग में अप-डाउन दोनों तरफ खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, भोपाल इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा तेनाली, नेल्लोर, पेरांबूर, सेलम, इरोड, कोयंबटूर,पालाघाट, त्रिचूर और आल्वेन आदि स्टेशनों पर होगा।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि यात्रियों की मांग पर गोरखपुर-एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते शुरू कर दिया गया है। इससे होली बाद लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन में एसएलआरडी का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 बोगियां लगी हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular