Thursday, April 2, 2026
Homeअन्यलखनऊ के रास्ते चली आनंद विहार-जयनगर स्पेशल ट्रेन

लखनऊ के रास्ते चली आनंद विहार-जयनगर स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन (01668) का संचालन मंगलवार सुबह 09:30 बजे की बजाय एक मिनट की देरी से 09:31 बजे से लखनऊ के रास्ते शुरू कर दिया है। इससे दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन (01668) का संचालन आनंद विहार टर्मिनस से मंगलवार सुबह 09:30 बजे की बजाय एक मिनट की देरी से 09:31 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन लखनऊ से रात 07:45 बजे होते हुए दूसरे दिन दोपहर 01:35 बजे जयनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन अब 11 नवम्बर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा।

इसी तरह से वापसी में जयनगर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (01667) का संचालन 19 अक्टूबर से 12 नवम्बर के बीच सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 19 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जयनगर स्टेशन से अपराह्न 03:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लखनऊ से सुबह 09:40 बजे होते हुए शाम 07 सात बजे आनंद विहार टर्मिनस स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सीतापुर, वाराणसी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular