-वापसी में लखनऊ होकर 21 मार्च को चलेगी जोगबनी-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन
लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04064 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते शनिवार अपराह्न 03:30 बजे शुरू कर दिया है। इससे होली बाद यात्रियों को आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 04064 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते शनिवार अपराह्न 03:30 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ से रात 01:10 बजे होते हुए अगले दिन 1,380 किलोमीटर की दूरी तय करके रात्रि में 10:30 बजे जोगबनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 04063 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 21 मार्च (सोमवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन सोमवार को जोगबनी रेलवे स्टेशन से रात्रि 01:20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन मध्य रात्रि में 12:10 बजे लखनऊ से होते हुए पूर्वाह्न 11:10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहगंज जंक्शन, आजमगढ़, मऊ जंक्शन, बलिया, छपरा, हाज़ीपुर, बरौनी जंक्शन, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार तथा पूर्णिया रेलवे स्टेशनों पर होगा।
दीपक
