लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने 09766 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते शनिवार दोपहर 02 बजे के बजाय दो मिनट की देरी से शुरू कर दिया है।इससे छठ पर्व पर यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 09766 आनंद विहार- मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार दोपहर 02 बजे के बजाय दो मिनट की देरी से 02:02 पर आनंद विहार टर्मिनस से शुरू कर दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 23:40 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 12:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 09767 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 07 नवम्बर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन रविवार को मुजफ्फरपुर से अपराह्न 03 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:40 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर 01 बजे आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ मुरादाबाद, बरेली,शाहजहांपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर,नरकटियागंज, बेतिया, सगौली,बापूधाम मोतिहारी और चकिया आदि स्टेशनों पर किया जाएगा। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के हैं। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
