Tuesday, April 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ के मण्डियों में टमाटर सौ के पार

लखनऊ के मण्डियों में टमाटर सौ के पार

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में टमाटर के दाम एक बार फिर आसमान छूने लगा है।सब्जी मंडियों में टमाटर सौ रुपये किलो बिकने से गृहणियों के रसोई घर से सीधे असर पड़ा है।

राजधानी लखनऊ के मध्य नरही क्षेत्र में सब्जी की दुकानें रोजाना कतार में लगती है। यहां की मण्डी सस्ती सब्जी बेचे जाने के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां भी टमाटर के दर में बेत्तहासा बढ़ोत्तरी हुई है। टमाटर के दाम बढ़ने से ग्राहकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी के दाम कभी ज्यादा तो कभी कम होते हैं, लेकिन बरसात के पहले टमाटर के दाम बढ़ने से दिक्कतें भी बढ़ीं है। हजरतगंज के आसपास के क्षेत्र के लोगों को नरही से महंगे टमाटर खरीदने पड़ रहे हैं।

नरही की तरह ही कैसरबाग क्षेत्र में बड़ी सब्जी मंडी है और यहां सुबह के वक्त भीड़ होती है। शहर में एक और सब्जी बाजार जानकीपुरम में लगता है। कैसरबाग और जानकीपुरम में टमाटर सौ रुपये को भी पार कर गया है। इन मण्डियों में तीस रुपये पाव के रेट से टमाटर बेचा गया है।

दुबग्गा और सीतापुर रोड स्थित मंडियों में टमाटर के रेट होलसेल रेट में कम है। होलसेल में टमाटर पचास से साठ रुपये के दर से बिक रहा है। टमाटर मंडी से बाहर आने के बाद फुटकर दुकानदारों के माध्यम से बढ़े रेट में बेचा जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार उन्हें कम बचत हो रही है और इससे रेट बढ़ा हुआ है।

शहर के होटलों में बड़ी मात्रा में खपने वाला टमाटर मंडी से सीधे होटल पहुंचता है। इससे होटल के रसोई पर टमाटर के रेट वृद्धि का कोई विशेष असर नहीं है लेकिन लोगों के रसोई पर टमाटर आजकल असर दिखा रहा है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular