Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ के पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को एक अनजान कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। यह कॉल 112 के मुख्यालय पर की गई। कॉल से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल इस मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंपी गई है। वहीं, पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी गई जिससे हड़कंप मच गया। मुख्यालय पर कॉल की सूचना सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई। शासन स्तर से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए जिसके तहत मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंपी गई है। सर्विलांस सेल को नंबर की लोकेशन दिल्ली मिली है। पुलिस टीम धमकी देने वालों की डिटेल निकालने में जुट गई है। वहीं, पुलिस कमिश्नर आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के होटल पर छापा, सात गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular