Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ के दो थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़, इनामी समेत सात बदमाश...

लखनऊ के दो थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़, इनामी समेत सात बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)।  राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक इनामी समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हैं।  
काकोरी थाना क्षेत्र के चकोली मोड़ के पास मुठभेड़ में शातिर जहरखुरानी गिरोह के चार बदमाशों से पुलिस की सीधी मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोंडा जनपद के रामचरन पुरवा निवासी रामकरन पत्थरकट के पैर में गोली लगी है। जबकि पुलिस ने उसके साथी गोंडा के कटरा बाजार निवासी शिवम तिवारी, सुनील पत्थरकट, शक्ति को पकड़ा है। इनके पास से नशीली दवा,असलहा मय कारतूस दो मोटर साइकिल बरामद किया है। रामकरन वजीरगंज थाना से 15 हजार का इनामी है। पकड़े गए चारों बदमाश जहरखुरानी गिरोह के सदस्य  है। यह लोग ट्रेनों में यात्रियों को और हाईवे पर ट्रक चालकों को अपना निशाना बनाते थे। 

पीजीआई में भी हुई मुठभेड़ 

पीजीआई थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ चौराहे के बड़ा बस अड्डा के पास भी देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की गोली से जौनपुर के भोसेला निवासी अमित कुमार उपाध्याय घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के अलावा उसके दो साथी संदीप उपाध्याय और लखनऊ के काकोरी दुबग्गा निवासी अनिल पाठक को धर दबोचा है। इन अभियुक्तों के पास से पुलिस को अवैध तमंचा , कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular