लखनऊ (हि.स.)। विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि आतंकी घटनाओं से सफलतापूर्व निपटने के लिए यूपी पुलिस एवं एनएसजी की टीम ने बुधवार और गुरुवार को संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-वी’ चला रही है।
इस दौरान यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयां भी शामिल रहेगी। इन इकाइयां और एनएसजी कमांडो संयुक्त रूप से काउंटर टेरर मॉक-ड्रिल्स की जाएगी। ये मॉक-ड्रिल लखनऊ के विभिन्न स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर होगी।
ऐसे में स्पेशल डीजी ने सभी को यह सलाह दी है कि संयम रखें एवं विचलित न हों। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। मॉक-ड्रिल्स को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए है जिसे अक्षरश: से पालन किया जाए।
लखनऊ की छोटी लाइन पर हुई मॉक-ड्रिल्स
एनएसजी, पुलिस और रेलवे की सयुंक्त टीम ने बुधवार की शाम करीब छोटी लाइन में मॉक-ड्रिल्स की गई है। इस दौरान कैसे स्थिति को काबू में करते हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने सहित कई बिन्दुओं मॉक-ड्रिल्स हुई है।
दीपक/सियाराम
