Sunday, February 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ के इंदिरा नहर में बक्शे में मिला महिला का शव, शिनाख्त...

लखनऊ के इंदिरा नहर में बक्शे में मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

लखनऊ(हि.स.)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह इंदिरा नहर में एक बक्शे में महिला की लाश मिली है। शव आठ से दस दिन पुराना लग रहा है। पुलिस मृतका की पहचान का प्रयास कर रही है।

गोसाईगंज थाना प्रभारी ने बताया कि नहर में आज कुछ मछुआरे मछली मारने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मछुआरों ने भटवारा गाँव की माइनर में फंसा हुआ एक बक्शा देखा। राम रतन कश्यप ने पुलिस को सूचित करते हुए बक्शे को नहर किनारे लाए। उसे जब खोलकर देखा गया तो उसमें महिला की लाश थी। लाश सड़ चुकी थी। शव आठ से दस दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि महिला की हत्या के बाद लाश को बक्शे में भरकर फेंक दिया गया है, जो मछुआरों को मिला है। अज्ञात में मामला दर्ज कर पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular