Thursday, April 2, 2026
Homeस्वास्थ्यलखनऊ के अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट

लखनऊ के अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट

लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की ओर से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स का एक भी केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद अस्पतालों के सीएमएस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंकी पॉक्स पीड़ितों को बुखार आता है। शरीर में चकत्ते पड़ जाते हैं और छाले निकल आते हैं। यह लक्षण चार हफ्ते तक रहते हैं।

बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular