Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : केंद्र वहन करे कोरोना-पीड़ित गरीबों के इलाज पर आने वाला...

लखनऊ : केंद्र वहन करे कोरोना-पीड़ित गरीबों के इलाज पर आने वाला खर्च, इस मुद्दे पर एकजुट हो विपक्ष : मायावती


लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सभी पार्टियों को, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केन्द्र सरकार से यह मांग करनी चाहिए कि कोरोना-पीड़ित गरीबों के इलाज का पूरा खर्च केन्द्र स्वयं वहन करे तथा इनको कोरोना वैक्सीन भी मुफ्त में ही लगवाए। मायावती ने ट्वीट किया, देश में अति-भीषण व दर्दनाक रूप धारण करते कोरोना प्रकोप के कारण सभी पार्टियों को, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, केन्द्र सरकार से मांग करनी चाहिए कि कोरोना-पीड़ित गरीबों व कमजोर वर्गों के इलाज का पूरा खर्च केन्द्र वहन करे तथा इनको कोरोना वैक्सीन भी मुफ्त में ही लगवाए।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि इसके साथ ही, बसपा का यह भी कहना है कि यदि केन्द्र की सरकार इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो फिर सभी राज्य सरकारों को अपने ग़ैर-जरूरी खर्च में कटौती करके इस जिम्मेवारी को खुद ही उठानी चाहिए। मायावती ने कहा कि इतना ही नहीं, बल्कि यदि इस मामले में दलगत राजनीति से अलग हटकर सभी दल मिलकर जो भी पहल करते हैं, तो बसपा इसका स्वागत करेगी और इसमें अपना पूरा सहयोग देगी। यह समय की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular