Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ: कुछ ही घंटों में अपहृत युवती सहेली के घर से बरामद

लखनऊ: कुछ ही घंटों में अपहृत युवती सहेली के घर से बरामद

-परिवार ने थाने में दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा

लखनऊ(हि.स.)। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक अपहृत युवती को उसकी सहेली के घर से बरामद कर लिया है। अब पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि कही युवती ने ही पैसों के लालच में कही खुद के अपहरण की साजिश तो नहीं रची थी। फिलहाल अभी इसको लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

सरोजनीनगर थाने में गुरुवार एक 22 साल की युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन बुधवार से लापता है। उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसकी बहन का अपहरण हो गया है। इसके बाद उसकी मां के मोबाइल पर एक व्हाटसएप कॉल आयी कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। अगर उसकी जान की सलामती चाहती है तो दस लाख रुपये का इंतजाम करें। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी को सुनसान इलाके में रखा गया है।

गुरुवार को मामले को गंभीरता से लेकर सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को उसकी सहेली के घर आलमबाग से बरामद कर लिया है। पूछताछ की जा रही है कि उसे किन लोगों ने अपहरण किया है। या फिर पैसों के लिए उसने कही खुद तो ये साजिश नहीं रची है। फिलहाल जांच पड़ताल चल रही है जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular