Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ की मेधावी छात्रा का इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में हुआ चयन

लखनऊ की मेधावी छात्रा का इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में हुआ चयन

लखनऊ,30 अक्टूबर (हि.स.)। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा रूखसार ने उच्चशिक्षा के लिए इंग्लैण्ड के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया है। 

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि रूखसार को इंग्लैण्ड के किंग्स कॉलेज, लंदन, राॅयल हाॅलोवे यूनिवर्सिटी, लंदन, क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है।

इस वर्ष अभी तक सीएमएस के 91 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular