Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ की तर्ज पर गाजियाबाद में होगा लोगों का स्वागत

लखनऊ की तर्ज पर गाजियाबाद में होगा लोगों का स्वागत

गाजियाबाद (हि.स.)। गाजियाबाद महानगर के चैराहों पर अगर आप गुजरेंगे तो आप आकर्षित हुए बिना नही रह सकेंगे। प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तर्ज पर गाजियाबाद में लोगों का स्वागत खूबसूरत स्लोगन और होर्डिग्स के जरिए होगा। प्रथम चरण में शहर के तीन प्रमुख चैराहों को सौंदर्य करण करने का की योजना बनाई है। 
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेलवे स्टेशन से उतरते ही लोगों का स्वागत करते हुए होर्डिंग्स लगे हैं। जिस पर लिखा है  ’मुस्कुराइए कि आप गाड़ी लखनऊ में है।’ इसी तर्ज पर गाजियाबाद नगर निगम ने शहर का सौंदर्य करने का निर्णय लिया है। महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर इस मुहिम को साकार करने में जुटे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के मुख्य चैराहों पर एलईडी लाइट और गाजियाबाद नगर निगम का प्रतीक चिन्ह लगाया गया है। कालका गढ़ी चैक पर आई लव गाजियाबाद, चैधरी मोड़ पर माई प्राइड गाजियाबाद तथा आरडीसी मोड पर गाजियाबाद नगर निगम का प्रतीक चिन्ह लगाया गया है। अन्य स्थानों पर भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आकर्षण के लिए एलईडी लाइट तथा वेस्ट प्लास्टिक से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर को सुंदर बनाए जाने पर और भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular