लखनऊ, 15 मार्च (हि.स.)। कानपुर के बिकरु कांड का मास्टर माइंड एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के बहनोई गोपाल दीक्षित को कृष्णानगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
कृष्णानगर थाने के उपनिरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जनपद उन्नाव के ग्राम करौंदी निवासी गोपाल दीक्षित कानपुर बिकरु कांड का मुख्य आरोपित व एनकाउंटर में मारे गए पांच लाख रुपये के इनामी विकास दुबे के बहनोई है।
मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक श्री शर्मा ने बताया कि कृष्णानगर में रहने वाला विकास का भाई दीपक दुबे के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। यहां से कुछ अहम दस्तावेज व एम्बेसडर कार बरामद की थी। कार की बारे में जब जानकारी की गई तो पता चला कि बहनोई गोपाल ने कार के कागजात में हेरफेर एवं फर्जी जानकारियां मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
